NFT Kya Hai : कैसे एक भारतीय ने डिजिटल आर्ट को 500 करोड़ में खरीदा

NFT kya hai ?

NFT एक टोकन है। इसे Cryptographic टोकन भी कहा जा सकता है।

इसमें अगर आपके पास कोई भी Technical art है, जिसे आप अनोखा होने का दावा कर सकते है और साथ ही यह आपके द्वारा स्थापित किया जाता है कि इस कला के मालिक आप है, 

तो इसे NFT यानी नॉन-फन्जिबल टोकन कहा जा सकता है।

और पढे :- Bitcoin क्या है ?

NFT का फूल-फॉर्म क्या है।

एनएफटी का फुल फॉर्म -नॉन-फन्जिबल टोकन है|

जिसमें नॉन-फन्जिबल का मतलब है ऐसी चीज जिसको रिप्लेस नहीं किया जा सकता है |

NFT का मतलब है ऐसा समान, कला , पेंटिंग आदि जो दुनिया में सबसे अनोखा और नायाब हो या उसके जैसी और कोई चीज दुनिया में मौजूद ना हो |

उदाहरण के लिए :- मोनालिशा की पेंटिंग

NFT कैसे बनाया जा सकता है।

NFT In Hindi

यदि आपको अपने डिजिटल आर्ट फॉर्म पर स्पष्ट रूप से भरोशा है। तो इसे बनाने के लिए, आपको एक कलाकार बनना होगा।

इसके साथ ही आपको डिजिटल दुनिया के बारे में भी कुछ जानकारी लेनी होगी। 

क्यूंकी इसमें आपको अपनी कला को ऑनलाइन बेचना पड़ता है|

इस दुनिया में प्रवेश करने के लिए, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप अपने NFT को एक मंच पर रख सकते हैं, जहां आपके कला को देख इसकी प्रशंसा की जा सके|

इस तरह के कुछ प्लेटफॉर्म के लिए है:-

  • फाउंडेशन
  • सेन्ट 

जिन्हे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते है।

अब जब ये प्लेटफ़ॉर्म स्पेशल है , तो इनके तरीके भी विशेष होंगे। 

उदाहरण के लिए, यहाँ पर पैसे का ट्रांसफर रुपए में नहीं, बल्कि CryptoCurrency में होता है।

CryptoCurrency में आप बिटकॉइन आदि का इस्तेमाल कर सकते है।

Ethereum एक ऐसा मुद्रा है। जिसमें आपको पहले एक अकाउंट बनाना होगा और उसे इन प्लेटफार्मों पर संलग्न (Attach) करना होगा।

इसके बाद , बस अपना डिजिटल आर्ट अपलोड करें और एक बड़ी प्रशंसा की प्रतीक्षा करें।

NFT का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

एनएफटी ब्लॉकचैन टेक्नॉलजी पर काम करता है,ज्यादा जानने की कोशिश करें तो यह Ethereum ब्लॉकचैन टेक्नॉलजी पर काम करता है|

एनएफटी का उपयोग डिजिटल संपत्ति या सामान के लिए किया जा सकता है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं।

जो उनके मूल्य और विशिष्टता को साबित करता है। 

जिसमें वर्चुअल गेम्स से लेकर कलाकृति तक हर चीज के लिए मंजूरी हैं।

एनएफटी का कारोबार ऑफलाइन तरीके से नहीं किया जा सकता है। 

इन्हें डिजिटल मार्केटप्लेस में खरीदा या बेचा जा सकता है।

48 करोड़ का वीडियो

ऊपर दी गई वीडियो की कीमत 48 करोड़ रुपए है| आपको इस वीडियो में ऐसा क्या खास लगा कमेन्ट में जरूर बताए |

NFT में क्या-क्या बेच सकते है ?

डिजिटल आर्ट

NFT में आप अपनी डिजिटल आर्ट को अपलोड करके अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते है, NFT में बेचा जाने वाला सबसे पहला सामान डिजिटल आर्ट है|

खेल

एनएफटी का उपयोग इन-गेम Assets का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी किया जा सकता है, जो गेम डेवलपर के बजाय यूजर द्वारा नियंत्रित होते हैं।

संगीत

संगीतकार NFT का उपयोग करके ब्लॉकचेन पर अपने काम का टोकन दे सकते हैं।

इसके अलावा आप कई चीजों के NFT बना सकते है, 

जैसे :- फ़िल्म, फैशन

NFT इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान क्या है?

फायदे

  • Easily Transferable: 

एनएफटी स्पेशल मार्केट में खरीदे और बेचे जाते हैं। एनएफटी का उपयोग उनकी मौलिकता (Originality) पर निर्भर करता है।

  • भरोसेमंद: 

NFT हमेशा ब्लॉकचैन टेक्नॉलजी पर काम करता है। इसलिए, इसे सबसे सुरक्षित माना गया है |

  • मालिकाना अधिकार: 

यह एक Decentralised प्लेटफॉर्म है,जहां कोई भी खरीदार बाद में डेटा नहीं बदल सकता है।

नुकसान

चोरी:- 

एनएफटी का सबसे बड़ा नुकसान यह है, की कई सारे लोग किसी और का डिजिटल आर्ट चुराकर और उसे अपना बताकर एनएफटी के प्लेटफॉर्म पर बेच रहे है|

पेमेंट :- 

फिलहाल एनएफटी में सिर्फ CryptoCurrency से पेमेंट किया जा रहा है,जहां तक CryptoCurrency की बात है, तो इसके लिए इलेक्ट्रिसिटी की बहुत ज्यादा मात्रा में खपत होती है|

आर्ट :- 

जब आप फिज़िकल आर्ट खरीदते हो, तो आप उसे घर पर ला सकते हो और उसे छु कर देख सकते हो, लेकिन यहाँ पर आप ऐसा नहीं कर सकते|

एनएफटी के कुछ बेस्ट Example जानें :-

NFT In Hindi
500 करोड़ का Digital Art
  • हाल ही में भारतीय मूल के Vignesh Sundereson ने 500 करोड़ का डिजिटल आर्ट खरीदा है|
  • जैक डोरसी जो की ट्विटर के मालिक है, इन्होंने हाल में अपने पहले ट्वीट को 18 करोड़ में बेचा है|
  • डिजिटल फ्लावर – इसकी कीमत 20 हजार डॉलर या लगभग 14 लाख रुपये है।
  • लूपिंग वीडियो – कीमत 26 हजार 128 डॉलर या लगभग 19 लाख रुपये
  • एक सॉक (मौजों की एक जोड़ी) – कीमत 60 हजार डॉलर या लगभग 40 करोड़ रुपए
निष्कर्ष

तो दोस्तों, जैसा कि हमने आपको NFT के बारे में बताया है, अब आप अपनी कला का इस्तेमाल करके कमाना शुरू कर सकते हैं।

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि आपको NFT kya hai,का हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

इसी तरह के बिजनस और पैसे से जुड़े आर्टिकल से संबंधित अधिक लेख पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहे, धन्यवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *